{"_id":"64436988f1103e11580b4aa7","slug":"youth-forcibly-giving-mobile-number-to-teenager-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी को जबरन मोबाइल नंबर दे रहे थे युवक, पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी को जबरन मोबाइल नंबर दे रहे थे युवक, पकड़े गए
Sat, 22 Apr 2023 10:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:28 AM IST
सार
खोराबार के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के घर पर शुक्रवार की रात दस बजे के करीब दो युवक बाइक से पहुंचे। दोनों युवक किशोरी के घर के खिड़की के पास पहुंचकर खटखटाने लगे। किशोरी ने खिड़की दरवाजा बाहर देखने के लिए खोला तो दोनों युवकों ने अपना मोबाइल नंबर नोट करने को बोला। किशोरी के मना करने पर धमकी देने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात दो युवक किशोरी को जबरन मोबाइल नंबर देने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। दोनों युवक खोराबार के चापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। नशे में होने की वजह से बार-बार अपना अलग-अलग नाम बता रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के घर पर शुक्रवार की रात दस बजे के करीब दो युवक बाइक से पहुंचे। दोनों युवक किशोरी के घर के खिड़की के पास पहुंचकर खटखटाने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दस माह के मासूम के अपहरण के आरोप में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, बोली- मेरे बच्चे की शक्ल मिलती थी
किशोरी ने खिड़की दरवाजा बाहर देखने के लिए खोला तो दोनों युवकों ने अपना मोबाइल नंबर नोट करने को बोला। किशोरी के मना करने पर धमकी देने लगे। इसी बीच किशोरी के घरवाले आ गए और शोर मचा दिए। इसके बाद घर के आसपास के लोग एकत्र हो गए। युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का नाम
रमजान और बॉबी है, लेकिन वह कई बार अपना नाम अलग बता रहे हैं, इस वजह से पुष्ट नहीं है कि वह सही नाम बता रहे हैं। जांच की जा रही है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।