{"_id":"6a6743ae59401343ff0e5af9","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-the-river-in-gorakhpur-s-barhalganj-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुखद हादसा: नदी में डूबकर युवक की मौत, मां-पिता को पहले खो चुका था- इकलौते बेटे को भी खोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद हादसा: नदी में डूबकर युवक की मौत, मां-पिता को पहले खो चुका था- इकलौते बेटे को भी खोया
Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में 2:30 बजे कोहड़ाभावर निवासी 33 वर्षीय पवन तिवारी पुत्र स्व. बद्रीनाथ तिवारी सरयू नदी मे नहाने के लिए उतरे थे कि इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास के लोगो ने शोर मचाया तब जानकारी हुई कि पवन तिवारी नदी में डूबे हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षेत्र के खंडेसरी के टोला कोहड़ाभावर के पास 33 वर्षीय किसान पवन तिवारी की नदी में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता की 1 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मां की भी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की शादी नहीं हुई थी। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में 2:30 बजे कोहड़ाभावर निवासी 33 वर्षीय पवन तिवारी पुत्र स्व. बद्रीनाथ तिवारी सरयू नदी मे नहाने के लिए उतरे थे कि इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास के लोगो ने शोर मचाया तब जानकारी हुई कि पवन तिवारी नदी में डूबे हैं।
विज्ञापन
मृतक पवन तिवारी 2 साल पूर्व दिल्ली कमाने गए थे। इस दौरान पिता की तबीयत खराब होने पर गांव चले आए। एक साल पहले पिता की मृत्यु होने के उपरांत वह किसानी कार्य करने लगे। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से लगभग आधे घंटे बाद पवन तिवारी को खोज निकाला किंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन