फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth Drowns While Bathing in Sarayu River in Gorakhpur, Body Recovered After 3-Hour Rescue Operation

खुशी-खुशी नहाने गया था: नदी ने छीन ली जिंदगी! सरयू में नहाने गया युवक लापता, 3 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला शव

Sun, 17 May 2026 12:46 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 17 May 2026 12:46 PM IST
सार

शनिवार शाम करीब चार बजे गांव के दो युवक मदरिया घाट पर सरयू में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक वीर पासवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक प्रद्युम्न पासवान (20) तेज बहाव में फंसकर डूब गया। 

विज्ञापन
Youth Drowns While Bathing in Sarayu River in Gorakhpur, Body Recovered After 3-Hour Rescue Operation
बड़हलगंज के मदरिया घाट पर डूबे युवक को ढूंढते गोताखोर और घाट पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के मदरिया घाट पर शनिवार शाम सरयू नदी में स्नान करने गए दो युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे गांव के दो युवक मदरिया घाट पर सरयू में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक वीर पासवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक प्रद्युम्न पासवान (20) तेज बहाव में फंसकर डूब गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सुनील राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुक्तिपथ के प्रशिक्षित गोताखोरों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद युवक का शव नदी के उस पार रौनापार क्षेत्र की ओर से बरामद किया गया। शव बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रद्युम्न पासवान परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था। माता-पिता के निधन के बाद वह अपने चार भाइयों और एक बहन की जिम्मेदारी संभाल रहा था और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed