{"_id":"64af141ca9c4b899bc04fe0a","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-237708-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला जख्मी
विज्ञापन
पादरी बाजार। पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ स्थित तिनकोनिया जंगल में मंगलवार की रात आठ बजे बाइक पर महिला को बैठाकर आ रहे युवक को कार ने चपेट में ले लिया था। हादसे में युवक की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। युवक के परिजन कार चालक और उसके मालिक पर कार से कुचल कर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तिनकोनिया नंबर एक स्थित (केवटहिया टोला) निवासी लाल बिहारी निषाद (40) मंगलवार की रात आठ बजे परिचित की महिला गुड़िया को बाइक पर बैठाकर तिनकोनिया जंगल से घर आ रहे थे। पिपराइच मेन रोड से तिनकोनिया जंगल की तरफ जा रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि कार चालक दोबारा कार बैक कर युवक के ऊपर चढ़ा दी और कार से घसीटते हुए पेड़ में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां लाल बिहारी को मृत घोषित कर दिया गया। कार जंगल धूसड़ के हैदरगंज के रहने वाले एक शख्स की बताई जा रही हैं। ब्यूरो