{"_id":"63cf81ea8d25453cfe705cde","slug":"youth-beaten-hostage-in-gorakhpur-threatened-with-revolver-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रिवाल्वर सटाकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रिवाल्वर सटाकर दी धमकी
Tue, 24 Jan 2023 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:29 PM IST
सार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अनिल सिंह ने आरोपियों से जमीन बेचने के नाम पर रुपये लिया था, लेकिन न तो रुपये दिए और न ही जमीन। इसी बात पर मारपीट हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के मलंग स्थान के पास रविवार रात युवक को रोककर जबरन मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर दोनों युवक एक दोस्त के घर ले गए और फिर मारपीट करने के साथ ही रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दिए। पुलिस को दी तहरीर में वजह का जिक्र नहीं किए, लेकिन जांच में पता चला है कि आपसी विवाद में घटना हुई है। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के टिकरिया निवासी अनिल कुमार सिंह ने तहरीर में लिखा है कि 20 जनवरी की रात 9:30 बजे वह अपने घर जा रहे थे। तभी मलंग स्थान पर गांव के ही रहने वाले अनुराग यादव और उसका छोटा भाई जिसके साथ दो अन्य लोग थे, अचानक मारने पीटने लगे और गाड़ी में बैठा कर गोनहा अपने किसी रिश्तेदार के यहां ले गए, वहां भी मारा पीटा।
विज्ञापन
आरोप है कि गाली देते हुए सिर पर रिवाल्वर सटाकर कहा कि अगर शिकायत किए तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। पुलिस ने अनुराग उसके भाई और दो अज्ञात के खिलाफ धारा केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अनिल सिंह ने आरोपियों से जमीन बेचने के नाम पर रुपये लिया था, लेकिन न तो रुपये दिए और न ही जमीन। इसी बात पर मारपीट हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।