फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth attacked with a knife in a dispute over playing dholak

Gorakhpur news: ढोलक बजाने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Thu, 11 Aug 2022 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Aug 2022 12:17 PM IST
सार

इसी दौरान आरोपी ने चाकू से नेहाल पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Youth attacked with a knife in a dispute over playing dholak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के बड़ी कैथवलिया में मंगलवार रात नेहाल (24) पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला समाने आया है। आरोप है कि मोहर्रम जुलूस में ढोलक बजाने के विवाद में घटना हुई है। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी शरफुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी बड़ी कैथवलिया गांव का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात निकले मोहर्रम के जुलूस में दोनों शामिल हुए थे। नेहाल जुलूस के साथ चनकापुर आया था। इसी दौरान ढोलक बजाने को लेकर उसका शरफुल्ला से विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चाकू से नेहाल पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed