{"_id":"6314589ae32ab058df0639aa","slug":"youth-arrested-for-giving-paper-in-place-of-another-candidate-in-railway-recruitment-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा देते दबोचा: बस्ती के युवक की जगह पेपर देने आया था बिहार का वरुण, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जगह परीक्षा देते दबोचा: बस्ती के युवक की जगह पेपर देने आया था बिहार का वरुण, भेजा जेल
Sun, 04 Sep 2022 01:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:19 PM IST
सार
गिरफ्तार युवक की पहचान वरुण कुमार के रूप में हुई, जो कि बिहार के रोहतास जिले के थाना दावध के ग्राम पटखौली का रहने वाला है। वरुण बस्ती जिले के हरैया के कोहली गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा की जगह पेपर देने आया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह पेपर देने वाले युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पिपराइच पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ऑनलाइन परीक्षा के केंद्र संचालक की तहरीर पर आरोपी व बस्ती के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक की पहचान वरुण कुमार के रूप में हुई, जो कि बिहार के रोहतास जिले के थाना दावध के ग्राम पटखौली का रहने वाला है। वरुण बस्ती जिले के हरैया के कोहली गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा की जगह पेपर देने आया था। पुलिस अब बृजेश की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जंगलसुभान अली में सर्वोदय ऑनलाइन परीक्षा केंद्र है। शनिवार को दोपहर रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। इस बीच शक के आधार पर परीक्षकों ने वरुण कुमार को उठाया और दस्तावेजों की जांच की। इससे फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया। पता चला कि वह दूसरे की जगह परीक्षा देने आया है। बाद में मामले की सूचना पिपराइच पुलिस को दी गई। साथ ही केंद्र संचालक नौशाद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन