{"_id":"6a6062be840fa3450e073bc5","slug":"young-woman-elopes-with-lover-after-drugging-family-panchayat-held-at-police-station-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मिली मां, भाई और बहन: घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, साथ रहने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश मिली मां, भाई और बहन: घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, साथ रहने की जिद पर अड़ी
Wed, 22 Jul 2026 11:57 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:57 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था। करीब दो माह पहले भी वह युवक के साथ चली गई थी। उस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद युवती के पिता काम के सिलसिले में चेन्नई चले गए थे। घर पर युवती अपनी मां, भाई और बड़ी बहन के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
युवक युवती सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घरवालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ भागी हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था। करीब दो माह पहले भी वह युवक के साथ चली गई थी। उस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद युवती के पिता काम के सिलसिले में चेन्नई चले गए थे। घर पर युवती अपनी मां, भाई और बड़ी बहन के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि बीते रविवार रात युवती ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घरवालों को खिला दिया और प्रेमी के साथ चली गई। सोमवार सुबह काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों ने आवाज लगाई। इसके बाद युवती का भाई किसी तरह बाहर आया।
अंदर जाकर देखा गया तो मां, भाई और बहन बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को बरामद कर थाने लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि दोनों मिल गए हैं। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को बरामद कर थाने लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि दोनों मिल गए हैं। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।