{"_id":"65115d6b2f5c68ecb40e04d5","slug":"young-man-was-beaten-three-accused-arrested-in-gorakhpur-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर महाभारत: कार हटाने को कहा तो युवक को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर महाभारत: कार हटाने को कहा तो युवक को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 25 Sep 2023 03:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Sep 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
कैंट थाने में मारपीट करने के पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कैंट के विशुनपुरवा स्थित मूर्ति लॉन के पास रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर युवक की पिटाई की गई। उसके कार का शीशा तोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों में विशुनपुरवा निवासी दीपक निषाद, प्रदीप निषाद व कृष्णा साहनी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ मोहद्दीपुर के अमित सिंह ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि अमित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने मूर्ति लान गए थे।
रात में अपनी कार के आगे खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए उन्होंने कहा तो वहां मौजूद युवक गाली देने लगे। विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों संग मिलकर अमित की पिटाई कर दी। वहीं कार में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
अमित के पिता की तहरीर पर मारपीट, बलवा व धमकी देने का केस दर्ज किया था। प्रभारी रेलवे अवधेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।