{"_id":"60afa72b8ebc3ea6fc3fb6fe","slug":"young-man-video-viral-after-dances-in-orchestra-by-waving-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आर्केस्ट्रा में युवक ने तमंचा लहराकर किया डांस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आर्केस्ट्रा में युवक ने तमंचा लहराकर किया डांस, वीडियो वायरल
Thu, 27 May 2021 07:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 May 2021 07:39 PM IST
सार
युवक की तलाश में जुटी खोराबार पुलिस, मंगलवार की रात एक समारोह का मामला
विज्ञापन
तमंचा लहराकर डांस करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार इलाके के जंगल रामलखना केवटान टोला में आयोजित समारोह में आए आर्केस्ट्रा में एक युवक तमंचा लहराकर खूब डांस किया। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के किसी भी उपाय का प्रयोग नहीं किया गया। गुरुवार को डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के जंगल रामलखना में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा आया हुआ था। आर्केस्ट्रा में एक महिला डांसर डांस कर रही थी। नीचे कई युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान एक युवक हाथ में तमंचा लहराते हुए डांस करने लगा। डांस के दौरान किसी युवक ने भी न तो मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामला रामनगर कडजहां पुलिस चौकी तक पहुंचा। चौकी इंचार्ज ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की तो सही पाया। जांच में आया कि तमंचा लहराने वाले युवक का नाम भी पता चल गया। लेकिन दो दिन बाद भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
अब पुलिस तमंचा लहराने के आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रामनगर कडजहां चंदन सिंह ने बताया कि युवक की पहचान हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि वायरल वीडियों की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।