{"_id":"63d754e9253db0005669be3c","slug":"young-man-sent-a-letter-to-break-marriage-of-girl-in-gorakhpur-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती की शादी तोड़ने के लिए युवक ने भेजा पत्र, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती की शादी तोड़ने के लिए युवक ने भेजा पत्र, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
Mon, 30 Jan 2023 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:56 AM IST
सार
भटहट इलाके के एक गांव की युवती की शादी तय हुई है। इसकी जानकारी होने के बाद गांव का ही युवक उसे शादी तोड़वाने की धमकी दे रहा है। पिछले कई दिनों से उसके घर पर पत्र भेज रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर शादी हुई तो बर्बाद कर देगा। तीन पत्र आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में युवक, गुलरिहा इलाके के एक गांव की युवती को पत्र भेजकर शादी तोड़वाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सात फरवरी को युवती की शादी तय है, इस वजह से परिजन परेशान हैं। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भटहट इलाके के एक गांव की युवती की शादी तय हुई है। इसकी जानकारी होने के बाद गांव का ही युवक उसे शादी तोड़वाने की धमकी दे रहा है। पिछले कई दिनों से उसके घर पर पत्र भेज रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर शादी हुई तो बर्बाद कर देगा। तीन पत्र आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ने इस तरह के किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।