गोरखपुर: युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद ईंट से कूंचा सिर, जांच में जुटी पुलिस
- शव मिलने से सनसनी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत आला अफसर पहुंचे
- फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड ने भी की जांच, युवक की पहचान नहीं
- एक मकान के पास और रास्ते में कई जगह मिले खून के धब्बे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के गोरखनाथ इलाके की सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी के पास बंधे पर शुक्रवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद सिर ईंट से कूच दिया गया था। पुलिस को शव के पास ही खून से सना एक पत्थर, नीले रंग का मास्क मिला है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पार्षद की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कॉलोनी के कुछ युवक बंधे के किनारे टहलने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बंधे के नीचे पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पार्षद को दी। सूचना पर गोरखनाथ व तिवारीपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
युवक के शरीर पर सफेद चेकदार शर्ट, जीन्स पैंट और पैर में वाटरप्रूफ सैंडिल थी। मौके पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट की टीम को भी बुलाया गया। आसपास के लोगों के जरिए पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश की, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।
रिटायर्ड दारोगा के घर पहुंचकर लौट आया खोजी स्वान
हत्या की सूचना के बाद एसएसपी जोगिंदर कुमार व एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ गोरखनाथ ने प्रवीण सिंह ने गोरखनाथ के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को भी खुलासे के लिए लगा दिया गया है, जल्द ही पहचान कर खुलासा कर लिया जाएगा।
जिस बंधे के किनारे युवक का शव मिला उससे 500 मीटर की दूरी पर एक रिटायर्ड दारोगा का घर है। खोजी कुत्ता शव के पास से दौड़ते हुए उनके घर के बरामदे में पहुंच गया और इधर-उधर देखने लगा। घर के बगल से गुजरे रास्ते पर पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों को कहीं-कहीं खून के धब्बे भी दिखाई पड़े।
आशंका है कि हत्या के बाद युवक के शव को बंधे के किनारे फेंका गया है। एसओ गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि जिस घर में खोजी कुत्ता गया था वहां भी जांच चल रही है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।