फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man killed his girlfriend in Deoria of uttar pradesh

प्रेमिका का कत्ल: देवरिया में नहर किनारे खून ही खून...प्रेमी ने इसलिए की 'प्यार' की हत्या; थाने में कही ये बात

Fri, 06 Sep 2024 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

यूपी के देवरिया में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। महिला का शव गौरीबाजार थाना इलाके के डमरभिस्वा नहर पर मिला है। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर किया।

विज्ञापन
young man killed his girlfriend in Deoria of uttar pradesh
प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। शव को नहर की पटरी के किनारे धान के खेत में फेंक दिया। बताया जाता है कि हत्या करने वाले ने थाने पहुंच हत्या की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और फारेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की जांच में जुट गई। गौरीबाजार के बंसहिया नहर किनारे शुक्रवार सुबह धान के खेत में महिला की रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


महिला के पेट व सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। नहर की पटरी पर खून बिखरा पड़ा था। महिला की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी सरिता दुबे (35) पत्नी स्व. नितेश उर्फ डब्लू के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद शुक्रवार को भोर में हत्यारे ने खुद हत्या की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूचना के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की। इधर पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले दुकानदार सहित छह लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि एक महिला की हत्या करने के बाद आरोपी थाने पहुंच खुद सरेंडर कर दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
 

कहीं तीसरे की एंट्री तो नहीं बनी हत्या की वजह
एक-दूसरे से प्रेम करने वाले दोनों प्रेमी एक साथ गौरीबाजार के लिए बृहस्पतिवार की शाम को निकले थे। वो कहां गए और रात में कहां रुके इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भोर में दोनों घटनास्थल पर कैसे पहुंचे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस सरेंडर करने वाले आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

 

चर्चा है कि पति की मौत के बाद आरोपी के साथ किसी तीसरे की एंट्री हो गई थी। जिसे लेकर महिला और उसके प्रेमी से विवाद भी हुआ था। हो न हो तीसरे की एंट्री से खार खाए प्रेमी ने नाराज होकर घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर बिखरे खून से लगता है महिला और हत्यारे में कुछ देर संघर्ष हुआ है। पति की एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। महिला को तीन बेटियां और एक बेटा है। अप्रैल माह में उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। 

कई वर्षों से महिला और आरोपी के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृत महिला और सरेंडर करने वाले आरोपी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि इस बात को लेकर महिला के पति से अक्सर विवाद होता रहता था। पति अपनी पत्नी की इस हरकत से परेशान था। यही नहीं गांव में भी महिला के प्रेम प्रसंग के किस्से की खूब चर्चा होती थी। सूत्रों की माने तो इनकी फेसबुक पर भी कई आपत्तिजनक पोस्ट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed