{"_id":"60ee7d7f8ebc3e549a494849","slug":"young-man-died-in-road-accident-due-to-truck-attack-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे दो दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे दो दोस्त
Wed, 14 Jul 2021 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:30 AM IST
सार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल थाने के बगहा बाबा रूस्तमपुर ढाला का रहने वाला था मृतक।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल थाने के बगहा बाबा रूस्तमपुर ढाला के रहने वाले शिवांश दुबे और उसका दोस्त शिवम सिंह एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम अयोध्या धाम दर्शन को गए थे।
बुधवार की सुबह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर के लिए लौट रहे थे। बुधवार की सुबह सात बजे जैसे ही ये लोग हाइवे के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरासानी गांव के निकट पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे शिवांश दुबे (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शिवम सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ते हुए शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दिया है।