{"_id":"6020d324436d00773a70a061","slug":"young-man-died-in-road-accident-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी वापस लौट रहा था बाइक सवार, नहीं पता रास्ते में मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी वापस लौट रहा था बाइक सवार, नहीं पता रास्ते में मिलेगी मौत
Mon, 08 Feb 2021 11:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतमसराय चौराहे के करीब देर रात अयोध्या की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी महिला बुरी तरह से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात बाइक सवार थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी लालू मौर्य (25) पुत्र शिवनाथ मौर्य व महिला कुसुम मौर्य (30) पत्नी शिवशंकर मौर्य अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एनएचआई एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सको ने लालू मौर्या को मृत घोषित कर दिया और घायल कुसुम को गंभीर हालत में जिलाचिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूत्रों की माने तो दोनों बाइक सवार लोलपुर स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन के प्रोग्राम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन