फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man dead body found in gorakhpur

गोरखपुर: नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 07 Jan 2021 06:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
young man dead body found in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के तुर्रा नाले के पास गुरुवार को एक युवक का शव मिला। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। देखने से युवक की उम्र करीब 30 साल लग रही है। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने शव तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ललाट पर गहरा घाव, मुंह, हाथ-पैर पर चोट के निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के गांवों में भी युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर खोराबार नासिर हुसैन ने बताया कि रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। ट्रेन से गिरने से भी मौत हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed