{"_id":"652d9b53161c793dc90ecd6f","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-338830-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स इलाके के भैरोपुर साधु कुटी के पास काजू पासवान (35) का शव पेड़ से लटका मिला। घरवालों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाया है।
जानकारी के मुताबिक, काजू पासवान इलाके की गैस एजेंसी पर मजदूर का काम करता था। अक्सर वह रात में वहीं रहता था। रविवार की रात वह घर आया और खाना खाया। फिर जेवर बंधक रखने की बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी सो गई।
सोमवार भोर में चार बजे घर से कुछ दूर एक पेड़ की डाली पर रस्सी से उसका शव लटका मिला। बड़े भाई राजू ने शव देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काजू के पैर का घुटना जमीन में सटा था। इसलिए लोग हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे है। लेकिन, पोस्टमार्टम में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। काजू के पिता ने दो शादी की है। काजू व राजू पहली पत्नी से हैं। वहीं दूसरी पत्नी से नीरज व बैजूराम हैं। नीरज व बैजूराम अलग रहते हैं। काजू पत्नी नीलम व तीन बच्चों नौ वर्षीय अंशिका, छह वर्षीय आयुष, नौ माह की आरुषि के साथ रहता था।