फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man commits suicide by hanging due to wife's illicit relationship

Gorakhpur: पत्नी के अवैध संबंध में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, 15 दिन पहले ही जेल से आया था छूटकर

Wed, 25 Oct 2023 11:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो वर्ष की एक बेटी है। बताया जा रहा है गांव के ही एक युवक से पत्नी का अवैध संबंध है और पत्नी छह महीने से मायके में है। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर मृतक अवसाद में चल रहा था।

विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging due to wife's illicit relationship
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला बंजरहा में सोमवार की दोपहर एक युवक कपड़े की रस्सी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार की शाम पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। गुलरिहा पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक के आत्महत्या के करने की वजह बीते कुछ महीनों से पत्नी के अवैध संबंध को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बनगाई टोला बंजरहा निवासी जितेन्द्र कुमार निषाद (25 वर्ष) पुत्र गरुण निषाद मजदूरी करके जीवन यापन करता था। सोमवार की सुबह जितेंद्र के पिता मजदूरी करने तथा माता बकरी चराने चली गई थी, देर शाम जब माता–पिता घर लौटे तो घर का कमरा अंदर से बंद मिला जिसपर युवक का पिता ने खिड़की से अंदर देखा तो जितेंद्र छत की कुंडी से लटका मिला। डायल 112 पर दी गई सूचना के बाद पहुंची गुलरिहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन


मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो वर्ष की एक बेटी है। बताया जा रहा है गांव के ही एक युवक से पत्नी का अवैध संबंध है और पत्नी छह महीने से मायके में है। जिसको लेकर पत्नी के प्रेमी से मारपीट में दो महीने पहले हत्या के प्रयास के केस में जेल जाने के बाद 15 दिन पूर्व जेल से छूटकर आया था। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर अवसाद में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed