फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man beaten to death over dispute over children in Barhalganj Gorakhpur

Gorakhpur News: बड़हलगंज में बच्चों के विवाद में युवक की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Oct 2023 11:34 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दो पट्टीदारों के बीच आपस में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से गांव के कुछ अन्य लोग भी आ गए थे। मारपीट में युवक की चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Young man beaten to death over dispute over children in Barhalganj Gorakhpur
बाएं से मृतक गौतम और आरोपी सहबाज और विशाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के सिधुआपार गांव के लक्ष्मीपुर टोले में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में गौतम (42) की पीटकर हत्या कर दी गई। लखनऊ ले जाते समय मौत के बाद शव लेकर बुधवार की शाम परिजन सीएम आवास जाने की कोशिश करने लगे। रास्ते में पुलिस ने परिजनों को रोक लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में बैठाया गया है।

विज्ञापन


इधर, बड़हलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के सुकरिल्ला, इस्लाम, कालो उर्फ विशाल और सहबाज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, हत्या की कोशिश, बलवा, धमकी देने व एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों विशाल और सहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। शेष नामजद दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार के लक्ष्मीपुर टोले में मंगलवार की शाम गौतम और उसके पट्टीदार कालो उर्फ विशाल के बच्चों के बीच में खेलने के दौरान ही विवाद हो गया। गौतम इस दौरान पहुंच गए और समझाने लगे। इसी बीच दोनों पक्ष के लोगों में गाली गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: निधन की सूचना हो या उठावना...भावुक पलों में मत लें ऑनलाइन मदद वरना ठगे जाएंगे

आरोपी बनाए गए इस्लाम आदि भी पहुंच गए और वह कालो के पक्ष से बोलने लगे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने जातिसूचक गालियां दी और मारपीट पर उतारू हो गए। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा लेकर घर पर धावा बोल दिया और परिजनों से मारपीट करने लगे।

गौतम के सिर पर चोट लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। तब तक आसपास के लोग भी शोर सुनकर पहुंच गए थे और बीच बचाव करने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल गौतम को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: औड़ियार-भटनी रेलखंड पर 12 दिन बंद रहेगा आवागमन, 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

बुधवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय गौतम की रास्ते में ही मौत हो गई। मौत के बाद नाराज परिजन सीएम आवास पर शव लेकर जाने लगे। वहां पर सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने पकड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गौतम के भाई डोला की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों विशाल व सहबाज को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दो पट्टीदारों के बीच आपस में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से गांव के कुछ अन्य लोग भी आ गए थे। मारपीट में युवक की चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, हर जरूरतमंद का मिले आवास व इलाज

एफआईआर कॉपी न मिलने की वजह से परिजनों में था गुस्सा
बड़हलगंज के सिधुआपार के लक्ष्मीपुर टोला में बच्चों के विवाद में गौतम को गंभीर चोट आने के बाद भाई ने तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर पर केस भी दर्ज कर लिया था, लेकिन परिजन इलाज के लिए गौतम को लेकर लखनऊ चले गए थे।

इसी बीच उसकी मौत हो गई और परिजन केस दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए सीएम आवास की ओर जाने लगे। इसकी जानकारी होने के बाद बड़हलगंज पुलिस ने परिजनों से संपर्क भी साधा और केस दर्ज होने के साथ ही दो लोगों के गिरफ्तारी की जानकारी दी, लेकिन तब तक परिजनों की नाराजगी काफी बढ़ गई थी।

जानकारी के मुताबिक, परिजनों को यह पता चला था कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लखनऊ चले गए हैं, इस वजह से वहीं पर वह सरकारी आवास की ओर जाने लगे थे। इधर, लखनऊ में हंगामा के बाद बड़हलगंज पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  आधी रात के बाद गायब हो गए निगम कर्मी... बंद हो प्रतिमाओं विसर्जन किसी तरह पुलिस ने हालात संभाले
 

बच्चों का विवाद बहाना

बड़हलगंज में मारपीट के दौरान गौतम की मौत के मामले में बच्चों का विवाद बहाना था। छेड़खानी के मामले में मुकदमे पुराने केस में सुलह समझौते को लेकर असल विवाद था, जिसमें घटना हुई है। हालांकि पुलिस का इससे इंकार है। उसका कहना है कि यह मामला काफी पुराना है जिसमें आरोपी के कार्रवाई की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आस्था का हुआ विसर्जन: जमकर नाचे फिर पोखरे में गिराईं प्रतिमाएं...और मच गई नोच-खसोट

गांव में बढ़ाई गई पुलिस की गश्त
घटना के बाद से ही सिधुआपार गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। घटना में आरोपी बनाए गए लोगों का घर भी गौतम के घर के पास ही है, इस वजह से पुलिस सतर्क है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम गैर जनपद रिश्तेदारों के घर भी रवाना कर दी गई है। मामला दो जातियों के बीच होने की वजह से पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed