{"_id":"603904798ebc3ee934669eb2","slug":"young-man-arrived-in-kushinagar-to-marry-a-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी के साथ शादी करने पहुंचा युवक, हिंदूवादी संगठनों के हंगामा करने पर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी के साथ शादी करने पहुंचा युवक, हिंदूवादी संगठनों के हंगामा करने पर भाग निकला
Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार को एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां तहसील में एक किशोरी को लेकर कोर्ट मैरेज करने पहुंचे युवक को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इसे लेकर तहसील परिसर में हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक किशोरी को छोड़कर भाग निकला। दिल्ली की रहने वाली इस किशोरी को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
गुरुवार को एक युवक तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंचा। उसके साथ एक किशोरी भी थी। दोनों किसी अधिवक्ता के माध्यम से शादी की तैयारी में थे। इसी दौरान हिंदूवादी संगठनों के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। युवक और किशोरी के अलग-अलग धर्म को लेकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई तो वहां हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर तमकुहीराज पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। युवक के साथ वहां से यहां शादी के लिए आई है। इस दौरान युवक एक शख्स के साथ वहां से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस किशोरी को अपनी अभिरक्षा में पुलिस चौकी लेकर गई। वहां किशोरी के बताने पर उसके घरवालों से संपर्क किया गया तो पता लगा कि दोनों तीन महीने से दिल्ली से लापता हैं। किशोरी के परिजनों ने दिल्ली पुलिस को तहरीर दे रखी है।
चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की उम्र 16-17 साल की प्रतीत हो रही है। छानबीन की जा रही है। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी।