{"_id":"648b042d99a5d817d4014107","slug":"young-man-arrested-for-molesting-a-girl-student-in-gorakhpur-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी कर रहा था शोहदा, शिकायत के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी कर रहा था शोहदा, शिकायत के बाद गिरफ्तार
Thu, 15 Jun 2023 05:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:59 PM IST
सार
थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। मामले में अभियुक्त अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में गगहा पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी शोहदे को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शुभम गौड़ गोला थाना क्षेत्र के कलानी गांव का निवासी है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। वहीं मामले में आरोपी बनाए गए अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने नाबालिग बेटी से शुभम गौड़ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि छात्रा के स्कूल एवं कोचिंग जाते समय गोला थाना क्षेत्र के कलानी गांव निवासी युवक शुभम आए दिन पीछा कर उसपर अश्लील टिप्पणी करता था।
आरोपी शुभम गौड़ इस बीच छात्रा के गांव में ही अपनी बुआ के घर रह कर अलग-अलग नंबर से फोन कर उससे मिलने का दबाव बना रहा था। छात्रा के परिजन जब युवक की उलाहना लेकर गांव में ही उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो शुभम एवं उसकी बुआ के लड़के छात्रा के घर पहुंच कर मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर हुआ विवाद: नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात
छात्रा के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुभम व उसके रिश्तेदार तीन युवकों एवं 10 अज्ञात पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं आरोपी शुभम गौड़ मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के परिजनों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। मामले में अभियुक्त अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने नाबालिग बेटी से शुभम गौड़ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि छात्रा के स्कूल एवं कोचिंग जाते समय गोला थाना क्षेत्र के कलानी गांव निवासी युवक शुभम आए दिन पीछा कर उसपर अश्लील टिप्पणी करता था।
विज्ञापन
आरोपी शुभम गौड़ इस बीच छात्रा के गांव में ही अपनी बुआ के घर रह कर अलग-अलग नंबर से फोन कर उससे मिलने का दबाव बना रहा था। छात्रा के परिजन जब युवक की उलाहना लेकर गांव में ही उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो शुभम एवं उसकी बुआ के लड़के छात्रा के घर पहुंच कर मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर हुआ विवाद: नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात
छात्रा के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुभम व उसके रिश्तेदार तीन युवकों एवं 10 अज्ञात पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं आरोपी शुभम गौड़ मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के परिजनों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। मामले में अभियुक्त अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन