{"_id":"62a75cb2cd095302836cd8b2","slug":"young-man-arrested-for-making-indecent-remarks-on-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, चार दिन में दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, चार दिन में दूसरी घटना
Mon, 13 Jun 2022 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, उनवल(गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, उनवल(गोरखपुर)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:20 PM IST
सार
इंस्पेक्टर इकरार अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। सोमवार को आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजनी पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उसे वायरल किया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। चार दिन के भीतर इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले कैंट पुलिस ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान खजनी के सरया तिवारी टोला तेतरिया निवासी अकरम अली उर्फ गुलबहार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर अकरम ने वायरल किया था। गांव के ही अमित सिंह ने इसे देखा और फिर ट्वीट कर सांसर रवि किशन व पुलिस को जानकारी दी। जानकारी में आते ही खजनी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन