{"_id":"5f7429ab6218f6410c171755","slug":"young-calling-on-ssp-jogendra-kumar-and-said-threat-to-blow-up-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एसएसपी को फोन पर मिली धमकी, बोला- '24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर बचा सकते हो तो बचा लो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एसएसपी को फोन पर मिली धमकी, बोला- '24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर बचा सकते हो तो बचा लो'
Wed, 30 Sep 2020 03:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Sep 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में ढांचा विध्वंस मामले में फैसला आने को लेकर गोरखपुर जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर रही। हालांकि इस दौरान आए एक फोन कॉल ने पुलिस के होश उड़ा दिए। दरअसल, बुधवार सुबह गोरखपुर एसएसपी के पास एक फोन कॉल आया।
एसएसपी को फोन करके शिवेंद्र सिंह नाम के युवक ने कहा कि 24 घंटे के अंदर गोरखनाथ मंदिर को उड़ा दूंगा बचा सकते हो तो बचा लो। इस फोन कॉल के बाद ही पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि थोड़ी देर बाद ही नंबर बंद हो गया।
पुलिस पड़ताल में जुटी और जिले के अफसरों ने लगातार मॉनिटरिंग करनी शुरू कर दी। एहतियातन गोरखनाथ मंदिर की ओर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। इसी बीच खजनी थानेदार मृत्युंजय राय ने मुखबिर की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसकी पहचान बांसगांव निवासी शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पूछताछ में पता चला है कि इससे पहले भी वह गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दे चुका है।
उस दौरान पुलिस ने इस मामले को बहुत हल्के में लिया था और मानसिक रोगी बताकर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई थी। शायद यही वजह है कि एक बार फिर इसने मंदिर उड़ाने की धमकी देकर उसने सबके होश उड़ा दिए। पुलिस ने कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।