फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi will participate in the colorful procession of Lord Narsingh

Holi 2022: भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे योगी, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

Tue, 08 Mar 2022 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Mar 2022 01:04 PM IST
सार

होली उत्सव समिति के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दी सहमति, शोभायात्रा में काले और नीले रंग का प्रयोग करना रहेगा प्रतिबंधित ।

विज्ञापन
Yogi will participate in the colorful procession of Lord Narsingh
नृसिंह जयंती - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में इस बार भी गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। शोभायात्रा में नीला और काला रंग इस्तेमाल करना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार का नशा करके भी कोई भी शामिल नहीं हो पाएगा।  

विज्ञापन


होली उत्सव समिति के अध्यक्ष अरुण प्रकाश मल्ल एवं महामंत्री मनोज जालान ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल होने की सहमति प्रदान की।
विज्ञापन


बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर की ओर से परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा की शुरुआत 19 मार्च दिन शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे घंटाघर से होगी। शोभायात्रा से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गीत और प्रार्थना होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नृसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होंगे। शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed