फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World Health Day Follow these 15 important measures to stay healthy

विश्व स्वास्थ्य दिवस: स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये जरूरी 15 उपाय, सीएमओ ने दिए जरूरी सुझाव

Thu, 07 Apr 2022 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

स्विटजरलैंड के जिनेवा में 07 अप्रैल 1948 को हुई विश्व स्वास्थ्य सभा में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन दुनिया में पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 07 अप्रैल 1950 को मनाया गया।

विज्ञापन
World Health Day Follow these 15 important measures to stay healthy
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

जीवन में स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रहना है तो नियमित दिनचर्या के साथ ही संतुलित आहार भी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 15 ऐसे उपाय हैं, जिसे अपनाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।  
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ है। स्विटजरलैंड के जिनेवा में 07 अप्रैल 1948 को हुई विश्व स्वास्थ्य सभा में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन दुनिया में पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 07 अप्रैल 1950 को मनाया गया। इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत लोगों में जनजागरुकता फैलाई जाएगी और जलवायु परिवर्तन एवं प्रदूषण के बारे में लोगों को परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ जीवन के ये हैं उपाय

  • स्वस्थ एवं संतुलित आहार का सेवन करें। नमक और चीनी का कम प्रयोग करें।
  • शराब के हानिकारक उपयोग से बचें,  धूम्रपान न करें।
  • समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और जांच जरूर करवाएं।
  • सभी आवश्यक टीका लगवाएं।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें और पानी की कमी न होने दें।
  • शरीर को सक्रिय रखें और रोज कम से कम 8000 घकदम चलें।
  • खाना सही से चबाकर खाएं।
  • खांसते या छींकते समय मुंह व नाक को ढंक लें।
  • यातायात नियमों का पालन करें।
  • मानसिक स्वास्थ्य बहिष्करण रोक कर उपचार की हिम्मत करें।
  • जीवन के भविष्य को बच्चों के लिए स्वस्थ पर्यावरण के जरिये आकार दें।
  • जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों से स्वास्थ्य को बचाना है।
  • स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप जरूरी।
  • वेक्टर से जन्म लेने वाली बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें।
  • खाद्य सुरक्षा के पांच समाधान अपनाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed