फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   worker fell down while repairing tinshed died during treatment in gorakhpur

गोरखपुर: टीनशेड ठीक करते समय मजदूर गिरा, इलाज के दौरान मौत

Sun, 19 Sep 2021 07:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मेंहदावल
संवाद न्यूज एजेंसी, मेंहदावल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Sep 2021 07:46 PM IST
सार

मृतक मजदूर घर का इकलौता चिराग था उसी के मजदूरी से परिवार चल रहा था। उसकी मौत से जहां परिजन असहाय हो गए हैं वही गांव में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
worker fell down while repairing tinshed died during treatment in gorakhpur
मृतक विंध्याचल चौरसिया और उसके बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेंहदावल क्षेत्र के नौदरी में रविवार की सुबह एक चाय की दुकान का टीन हटाकर सीमेंटेड शीट लगाने के दौरान मजदूर नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सीएचसी के चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के साथ ही जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों व गांव को हुई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मेंहदावल नगर पंचायत के नौदरी में शंभूनाथ की चाय की दुकान है। रविवार को टीन हटाकर सीमेंटेड शेड लगाने का कार्य गांव के ही 35 वर्षीय विंध्याचल चौरसिया पुत्र नरेश चौरसिया कर रहे थे। अचानक टीनशेड लेकर नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। गांव के लोग लादफाद कर सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बताते हुए मजदूर के कोमा में चले जाने की जानकारी परिजनों देते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान घायल मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों व गांव वालों को हुई तो गांव में मातम छा गया। मृतक की पत्नी रुचिका जहां रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी वही परिजनों व गांव वालों के साथ जिला चिकित्सालय के लिए चल पड़े। जबकि घर पर मासूम तीन वर्षीय शिबन्या व दो वर्षीय सृष्टि घर पर थी। जो अपने पिता को ढूढ़ रही थीं। पड़ोस की महिलाएं दोनों मासूम बच्चियों को बहला फुसलाकर शांत करती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मजदूर घर का इकलौता चिराग था उसी के मजदूरी से परिवार चल रहा था। उसकी मौत से जहां परिजन असहाय हो गए हैं वही गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक घर का इकलौता चिराग था। इसी के मेहनत मजदूरी से परिवार का खर्च चलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed