{"_id":"5f4792628ebc3e4adc0e53b9","slug":"worker-died-after-fell-from-roof-during-construction-work-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Thu, 27 Aug 2020 04:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुशीनगर जिले के फाजिलनगर कस्बा स्थित ओवरब्रिज के पास एक निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को एक बुजुर्ग मजदूर गिरकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के चलते परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
फाजिलनगर कस्बे में फोरलेन ओवरब्रिज के नजदीक कसया निवासी एक व्यवसाई के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे निर्माण कार्य के दौरान मजदूर जोगिया हिच्छा राय निवासी परमेश्वर खरवार (50) गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन शव लेकर निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने शव को घर ले जाने की सलाह देकर सबको घर भेज दिया।
विज्ञापन
गांव पहुंचने के बाद कुछ लोगों के साथ परिजन पुलिस चौकी गए और निर्माणाधीन मकान के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष में सुलह कराकर मामले को खत्म किया गया। इस संबंध में फाजिलनगर पुलिस चौकी प्रभारी राम नारायण दुबे ने बताया कि परिजन शिकायत लेकर आए थे। लेकिन बिना तहरीर दिए ही वापस चले गए।