फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work on two important airports affected and construction of many roads stalled after Coronavirus

कोरोना वायरस के कारण नेपाल के विकास पर ब्रेक, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों सहित कई काम पर लगा रोक

Wed, 26 Feb 2020 03:43 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Feb 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
Work on two important airports affected and construction of many roads stalled after Coronavirus
भैरहवां में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का काम बाधित है। - फोटो : अमर उजाला।

चीनी वायरस का असर नेपाल के उन परियोजनाओं पर पड़ रहा है, जिसे चीन संचालित कर रहा है। सबसे बड़ी रूकावट नेपाल में निर्माणाधीन दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आई है, जहां से अगले कुछ माह में उड़ान के लिए हैंडओवर किया जाना था। इसके अलावा कई सड़क परियोजनाएं बाधित हुई है, जिसे पूरा होने में लंबा वक्त लग सकता है।

विज्ञापन

 
भारत सीमा से सटे नेपाल के भैरहवां में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का काम बाधित हुआ है। इस हवाई अड्डे का मात्र 13 प्रतिशत काम शेष रह गया है। इस हवाई अड्डे का निर्माण चीन के विशेषज्ञ इंजीनियरों के देखरेख में चल रहा था। इसे इसी 31 मार्च को उड़ान के लिए हैंडओवर करना था। यह नेपाल में चीनी निर्माण एजेंसी द्वारा बनाए जाने वाली चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना है।
विज्ञापन


इस हवाई अड्डे पर अपनी पहली उड़ान शुरू कर चीन धूमधाम से अपना नव वर्ष मनाने की तैयारी कर रहा था। अब इस पर ब्रेक लग गया है। इस हवाई अड्डे के निर्माण प्रबंधक प्रवेश अधिकारी ने जानकारी किया कि चीन में फैले कोरोना वायरस के कारण चीन से आने वाले निर्माण सामग्री और बीस विशेषज्ञ इंजीनियरों को रोक दिया गया है। यहां पर कुल 40 विशेषज्ञ चीनी समेत 80 नेपाली मजदूर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रनवे पर लाइटिंग, टर्मिनल भवन समेत मात्र छिटपुट काम बचा रहा गया था। इसी तरह पोखरा का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का काम भी रूक गया है। यहां फिलहाल 55 प्रतिशत काम बाकी हैं। इस हवाई अड्डे पर 100 से अधिक चीनी विशेषज्ञ इंजीनियर काम कर रहे हैं जो आते जाते रहते हैं। ये सभी पिछले दिनों चीन गए हुए थे। इस बीच वायरस के कारण उन्हें आने से रोक दिया गया।

इस हवाई अड्डे के निर्माण प्रबंधक इंजीनियर कृष्ण प्रसाद पौडेल ने बताया कि अब कम से कम छह माह तक यहां का काम रूका रहेगा। यहां कुल 180 चीनी मजदूर सहित 460 नेपाली मजदूर काम कर रहे हैं। चीनी निर्माण एजेंसी द्वारा इसे जुलाई 2021 में उड़ान के लिए हैंडओवर करना था।


भारत सीमा के करीब चाइना स्टेट निर्माण एजेंसी द्वारा बनाए जा रहे बुटवल-नारायणगढ़ के बीच बन रहे करीब 113 किमी लंबी सड़क का काम प्रभावित हो गया है। नवल परासी-गैंडाकोट मार्ग पर बनने वाले करीब 65 किमी सड़क निमार्ण प्रभावित हुआ हैं। चीनी निर्माण कंपनी द्वारा बनाए जा रहे इन सड़कों पर अधिकांश चीनी मजदूर व इंजीनियर काम कर रहे थे जो चीन आते जाते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed