बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल रिंग रोड पर तेजी से हो रहा काम, मोहद्दीपुर से पैड़लेगंज जाना होगा आसान
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल रिंग रोड के बनने से लोगों को टहलने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा। सुबह लोग रामगढ़ताल किनारे टहल सकेंगे। इस रोड पर फुटपाथ की सुविधा होगी। किनारों पर पैडलेगंज से लेकर नौकायन तक जैसी रेलिंग लगाई जाएगी। सजावटी लाइट से रामगढ़ताल का किनारा जगमगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में रामगढ़ताल के किनारे जल्द ही टू लेन में रिंग रोड की सौगात शहरवासियों को मिल जाएगी। रिंग रोड बनाने का काम तेज कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से मोहद्दीपुर से पैड़लेगंज जाने वाले लोगों को एक नया वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इससे मोहद्दीपुर में जाम से राहत मिलेगी। साथ ही लोगों को मार्निंग वॉक के लिए भी ताल के किनारे एक स्थान उपलब्ध हो जाएगा।
रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक और कूड़ाघाट से सहारा एस्टेट तक टू लेन सड़क बनाई जा रही है। करीब छह किमी लंबाई में इस सड़क को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क 10.5 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। जुलाई में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क के कार्य का शिलान्यास किया था।
योजना के मुताबिक, इस सड़क पर डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी बनेगा। इसमें एक हिस्सा पैडलेगंज से लेकर मोहद्दीपुर तक है, जबकि दूसरा हिस्सा महादेव झारखंडी होते हुए सहारा स्टेट तक है। मंगलवार को जीडीए बोर्ड की बैठक में कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सड़क का काम दिसंबर माह तक पूरा कराने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के साहबगंज मंडी में अब एक लेन रहेगी खाली, ताकि जाम न लगे
बुधवार की सुबह 11.30 बजे मोहद्दीपुर लेकर श्रीरामपुरम् कॉलोनी के पीछे तक हिस्से में काम चल रहा था। जेसीबी और ट्रैक्टर पर लगे लेवलर से करीब तीन सौ मीटर तक मिट्टी को समतल किया गया। यहां काम करने वाले श्रीनाथ ने बताया कि बरसात में मिट्टी का काम प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब काम जल्दी पूरा हो जाएगा। इस रोड पर जहां क्रूज का निर्माण हो रहा है, वहां एक पुल भी बनाया जाएगा। इसका आधा हिस्सा अभी बना हुआ है। इसके आगे मिट्टी के समतलीकरण का काम बाकी है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर दंगा: पांच नाबालिगों को कोर्ट ने दिया सुधरने का मौका, भेजा था बाल सुधार गृह
कम समय में पहुंच जाएंगे पैडलेगंज, जाम से मिलेगी राहत
मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की दूरी करीब साढ़े तीन किमी है। पैडलेगंज होकर टीपीनगर या सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए लोगों को मोहद्दीपुर से होकर जाना पड़ता है। मोहद्दीपुर से नहर रोड होते हुए चौराहे तक जाने में यातायात का दबाव होने से काफी समय लग जाता है। मोहद्दीपुर से बाईं ओर मुड़कर लोग पैडलेगंज तक जाते हैं। इस दौरान कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इस रोड के बन जाने से दूरी लगभग आधी हो जाएगी। साथ ही समय भी बचेगा।
इसे भी पढ़ें: 20 लाख दो तब वापस मिलेगी जमीन...माफिया विनोद पर एक और केस
रिंग रोड बनने से मिलेगी यह सुविधा
रामगढ़ताल रिंग रोड के बनने से लोगों को टहलने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा। सुबह लोग रामगढ़ताल किनारे टहल सकेंगे। इस रोड पर फुटपाथ की सुविधा होगी। किनारों पर पैडलेगंज से लेकर नौकायन तक जैसी रेलिंग लगाई जाएगी। सजावटी लाइट से रामगढ़ताल का किनारा जगमगाए। इसके अलावा सजावटी पौधे भी लगेंगे। इसमें साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। आगे चलकर स्ट्रीट फूड इत्यादि की योजना भी है।
जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने कहा कि रामगढ़ताल रिंग रोड निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। करीब छह किमी लंबाई में इस सड़क को बनाने में 40 करोड़ की लागत आएगी। नए साल में शहर के लोगो के लिए रिंग रोड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। रिंग रोड को टू लेन में बनाया जा रहा है। इसके बगल में साइकिल ट्रैक बनाने की भी योजना है, डिजाइन तैयार की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शौचालय की टंकी में मिला कंकाल, गांव में मचा हड़कंप; हत्या का आरोप
मोहद्दीपुर अरुण कुमार ने कहा कि पैडलेगंज जाने के लिए नया रास्ता तो मिलेगा। साथ ही सुबह टहलने के लिए भी एक बेहतर जगह मिल जाएगी। इससे रामगढ़ताल की ओर कॉलोनियों का पिछला हिस्सा भी आकर्षक हो जाएगा। गंदगी नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दोहरीकरण से बदलेगा कई ट्रेनों का रूट, कुछ होंगी निरस्त
मोहद्दीपुर रज्जू तिवारी ने कहा कि मोहददीपुर चौराहे से लेकर नहर पुल तक वाहनों का रेला लग रहता है। इस रोड के बनने से आधा लोड कम हो जाएगा। टीपीनगर की ओर जाने वाले लोग इधर से निकल जाएंगे। सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए भी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दूरी कम होने से समय भी बचेगा।