फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Won gold in 2000 meter final match of rowing competition held at Ramgarhtal

खेलों इंडिया 2023: किसान के बेटे का कमाल, नौकायन में जीता गोल्ड

Tue, 30 May 2023 03:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 May 2023 03:37 PM IST
सार

शोभित के पिता राकेश गांव में रहकर खेती करते हैं। उनकी मां सुधा पांडेय सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। फाइनल में बेटे का उत्साहवर्धन करने पिता भी रामगढ़ताल पहुंचे थे। शोभित के गोल्ड मेडल जीतने के बाद पिता के आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें अपने बेटे पर्व गर्व हो रहा है।

विज्ञापन
Won gold in 2000 meter final match of rowing competition held at Ramgarhtal
पिता राकेश पांडेय के साथ रोइंग प्रतियोगिता के गोल्ड मेडलिस्ट शोभित पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया के रहने वाले किसान के बेटे शोभित पांडेय ने कमाल कर दिया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता के 2000 मीटर डबल ओपेन स्पर्धा के फाइलन मुकाबले में शोभित ने गोल्ड मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के धौला पंडित गांव निवासी राकेश पांडेय के बड़े बेटे शोभित की शुरुआती पढ़ाई गांव के पास एक निजी स्कूल में हुई। कक्षा 10वीं पढ़ाई करने अपने चाचा के पास अंडमान चले गए। उनके चाचा अंडमान पुलिस में तैनात हैं। वह वाटर स्पोर्ट्स से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


शोभित का मन पढ़ाई में थोड़ा कम लगता था, तो चाचा ने शोभित को रोइंग खेलने के लिए प्रेरित किया। इंटर की पढ़ाई के बाद शोभित ग्रेजुएशन के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में एडमिशन लिया। जब उन्हें रोइंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से गोरखपुर जाने की खबर मिली तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोमवार को 2000 मीटर डबल ओपेन स्पर्धा में प्रथम स्थान पाने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में रहकर खेती करते हैं शोभित के पिता
शोभित के पिता राकेश गांव में रहकर खेती करते हैं। उनकी मां सुधा पांडेय सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। फाइनल में बेटे का उत्साहवर्धन करने पिता भी रामगढ़ताल पहुंचे थे। शोभित के गोल्ड मेडल जीतने के बाद पिता के आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें अपने बेटे पर्व गर्व हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed