{"_id":"61a9c55aa89cb8363d2ffd99","slug":"women-police-help-old-man-after-withdraw-money-from-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बैंक से रुपये निकाल घर जाने में डर रहे थे बुजुर्ग, महिला पुलिस ने पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बैंक से रुपये निकाल घर जाने में डर रहे थे बुजुर्ग, महिला पुलिस ने पहुंचाया
Fri, 03 Dec 2021 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:50 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को बुजुर्ग रामप्रसाद ने बैंक से 40 हजार रुपये निकाले। वे अपने रुपये सही से गिन नहीं पा रहे थे। बैंक में काफी भीड़ थी।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मियों ने बुर्जुग को घर पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक की साईंताल, बांसगांव शाखा से रुपये निकालने के बाद बांसगांव के हटवार निवासी रामप्रसाद (62) साइकिल से अकेले घर जाने में असुरक्षित महसूस कर रहे थे। जानकारी होने पर महिला आरक्षी आरती यादव व पूनम सिंह ने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उन्हें अपनी स्कूटी पर बैठाकर घर तक सुरक्षित पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बुजुर्ग रामप्रसाद ने बैंक से 40 हजार रुपये निकाले। वे अपने रुपये सही से गिन नहीं पा रहे थे। बैंक में काफी भीड़ थी। ऐसे में कई लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख। इसके बाद रामप्रसाद साइकिल से थैले में रुपये रखकर घर तक जाने में डरने लगे।
विज्ञापन
किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए महिला आरक्षी आरती यादव व पूनम सिंह ने बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। एक महिला आरक्षी ने उन्हें स्कूटी पर बैठाकर गांव में घर तक छोड़ा। इस पर रामप्रसाद ने महिला आरक्षियों की सराहना की।
विज्ञापन