{"_id":"5f0387c68ebc3e42b051023c","slug":"women-mudured-in-churichaura-gorakhpur-city-news-gkp357236155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की ईंट से कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की ईंट से कूंचकर हत्या
विज्ञापन
महिला की ईंट से कूंचकर हत्या
चौरीचौरा (गोरखपुर)। इलाके के चकदेइया गांव में बेटे से मिलने से मना करने पर कांती (50) की ईंट से कूंचकर पड़ोसी युवक रितेश ने हत्या कर दी। शोर सुनकर जब तक घरवाले पहुंचते तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के बड़े पुत्र राजन यादव की तहरीर पर रितेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर सीओ रचना मिश्रा, थानेदार सूर्यभान सिंह भी मौके पर पहुंच गए। झंगहा और चौरीचौरा सीमा होने की वजह से झंगहा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
जानकारी के मुताबिक, चकदेइया गांव निवासी नेबूलाल यादव व रामानंद का घर आसपास ही है। रविवार की रात रामानंद का बेटा रितेश चौरीचौरा के भोंपा बाजार से देर रात 11 बजे के बाद नेबूलाल यादव के घर पहुंचा और उनके लड़के से बात करने की जिद करने लगा। इस पर कांती ने कहा कि लड़का सोया हुआ है। इतनी वक्त बात नहीं कर पाएगा। इतना कह कर वह घर के अंदर जाने लगीं। इसी बीच रितेश ने ईंट चलकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सीओ रचना मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया गया है।