फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women hounered

...अधिकारों को लेकर की नारेबाजी, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
women hounered
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुभाष चौक पर धरने पर बैठे एपवा कार्यकर्ता। - फोटो : DEORIA
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगोष्ठी के साथ मनाया गई। इसमें महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा एवं उनको सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से इस मौके पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया, हालांकि, सुभाष चौक पर संगठन की महिलाओं को दो घंटे तक मार्च निकालने से रोके रखा गया।
विज्ञापन


एपवा के नेतृत्व में सुभाष चौक पर महिलाओं ने एनआरसी, सीएए व एपीआर के विरोध में नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहीं रोक दिया। प्रशासन का कहना था कि वह अपने बैनर में इन मुद्दों वाला त्याग दें, तब मार्च निकालें। दो घंटे बाद उन्होंने मार्च निकाला और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण को बंद करने की मांग की। मार्च के बाद हुई सभा को जिलाध्यक्ष गीता पांडेय, भाकपा माले की प्रेमलता पांडेय, डॉ. चतुरानन ओझा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


इनरह्वील क्लब ऑफ देवरिया सेंट्रल की ओर से स्टेशन रोड पर झोपड़ी में रहने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर उन्हें सेनेटरी नैपकिन, साबुन, तौलिया, फल आदि दिया गया। अध्यक्ष अर्शिया रहमान ने कहा कि हर महिला का अधिकार है कि वह अपने आत्मसम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उनके साथ शिखा बरनवाल, यशोदा जायसवाल, एकता जायसवाल, पुष्पा बरनवाल आदि मौजूद रहे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सोमनाथ नगर वार्ड में महिला दिवस पर एक दिवसीय गोष्ठी, पोषण पखवारा एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने इस कार्यक्रम को पूरा कराया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने महिलाओं को आगे बढ़ने की सीख दी। मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरित किया। शांति सद्भावना मंच की ओर से टाउनहाल में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शर करने वाली होनहारों को सम्मानित किया गया। इसमें आकांक्षा मल्ल, आर्या शुक्ला, दिव्या चौहान, ई-रिक्शा चालक निशा तिवारी आदि शामिल रहीं।

संस्था के रामकिशोर चौहान, टीएसआई रामवृक्ष यादव ने सभी का उत्साहवर्धन किया। नेहरू युवा केंद्र देवरिया की ओर से बैतालपुर के बरनई में महिला दिवस स्वयंसेवक विकास यादव के नेतृत्व में मनाया गया। सपा के हृदयनारायण जायसवाल ने महिला दिवस पर इन्हें सशक्त बनाने की अपील की। आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की ओर से जिला पंचायत परिसर में मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम ने समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि देश के विकास में आधी आबादी की बड़ी भूमिका है। मौके पर विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

समानता के अधिकार से ही होगा महिलाओं का विकास
बंजरिया बाजार। क्षेत्र के मलवाबर स्थित प्रेरणा केंद्र पर रविवार को सावित्री बाई फूले महिला स्वावलंबन केंद्र व सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दिल्ली से आए लेखक व एसडीएफ के निदेशक विद्याभूषण रावत, केंद्र प्रभारी संगीता कुशवाहा ने कहा कि नारी समाज की शान है। लेकिन आज अपने अधिकार की अज्ञानता के कारण सबसे इनका शोषण अपने घर से शुरू होता है। इस दौरान मेहा के प्रधान तल्हा खान मुन्ना, मालती देवी, लालसा, लगनी देवी, ईशा देवी, पंकज, डॉ. अटल, मुमताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed