{"_id":"6803eda0ed3485c289018a42","slug":"women-clashed-in-the-registrars-office-of-khajni-tehsil-chaos-ensued-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-907310-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खजनी तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में भिड़ गई महिलाएं, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खजनी तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में भिड़ गई महिलाएं, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
- पहली पत्नी की मौत के बाद बेटी को अमरनाथ ने दान कर दी थी जमीन
- बैनामे की जानकारी होने पर बच्चों के साथ पहुंची दूसरी पत्नी ने काटा बवाल
उनवल (गोरखपुर)। खजनी तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में शनिवार शाम चार बजे जमीन के विवाद में महिलाएं भिड़ गईं। इस दौरान मारपीट होने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसमें एक महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
खजनी थाना रमपुरवा के रहने वाले अमरनाथ ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की है। दोनों से उसके दो-दो बच्चे हैं। आरोप है कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी जमीन बेटी को दान कर दी थी। शनिवार को उसी का बैनामा करने के लिए उसकी मां बीना देवी अपने नाति और नातिन के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची थी। इसी बीच उसकी दूसरी पत्नी अमरावती भी बच्चों के साथ वहां पहुंच गई और अपना हिस्सा मांगने लगी। इसके लेकर सास और बहू में विवाद हुआ और मामला मारपीट में बदल गया।
अमरनाथ की पहली पत्नी का बेटा दादी को बचाने गया तो अमरावती उसे भी पीटने लगी। मामला बढ़ने पर अधिवक्ता बीच-बचाव करने पहुंचे तो थोड़ी के देर के लिए शांत हुआ। कुछ देर बाद फिर विवाद शुरु हो गया। पहली पत्नी की बेटी ने सौतेली मां का मोबाइल फोन छीनकर पटक दिया। रजिस्ट्रार रमेश राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। लेकिन, दोनों पक्षों से कोई बैनामा संबंधित प्रार्थना पत्र उनके पास नहीं आया है।