फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman went with lover now adamant on staying with her husband

गोरखपुर: चार माह पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला, अब पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी

Mon, 20 Dec 2021 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Dec 2021 01:42 PM IST
सार

महिला ने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उनसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने घर में रखा और हर दिन प्रताड़ना देता था। ऐसे में होश में आने पर वह वापस आ गई है और पति के साथ रहना चाहती है।

विज्ञापन
woman went with lover now adamant on staying with her husband
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ गई महिला अब पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। कुछ महीने तक प्रेमी के साथ रहने के बाद महिला लौट आई थी। अब प्रेमी के खिलाफ नशे में रखकर प्रताड़ित करने व धमकी देने की तहरीर दी है। मामला 28 नवंबर से ही चल रहा है। महिला का एक रिश्तेदार गोरखपुर पुलिस के सोशल मीडिया में लगातार तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक गांव की शादीशुदा महिला पांच अगस्त को पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। कुछ महीने उसके साथ रहने के बाद महिला लौट आई और अब पति के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उसे कुछ खिलाकर उसके दिमाग को भ्रमित कर दिया और साथ लेकर चला गया। वह उसे अक्सर अपने घर पर नशे में रखता था और प्रताड़ित करता था। महिला की ओर से पिपराइच पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक अब जब उसका दिमाग ठीक हुआ तो वह पति के साथ रहना चाहती है। वह प्रेमी को छोड़कर अपने पति के पास आ गई है, लेकिन प्रेमी उसे धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed