{"_id":"61c03ade296103053c67e6c0","slug":"woman-went-with-lover-now-adamant-on-staying-with-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चार माह पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला, अब पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चार माह पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला, अब पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी
Mon, 20 Dec 2021 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:42 PM IST
सार
महिला ने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उनसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने घर में रखा और हर दिन प्रताड़ना देता था। ऐसे में होश में आने पर वह वापस आ गई है और पति के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ गई महिला अब पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। कुछ महीने तक प्रेमी के साथ रहने के बाद महिला लौट आई थी। अब प्रेमी के खिलाफ नशे में रखकर प्रताड़ित करने व धमकी देने की तहरीर दी है। मामला 28 नवंबर से ही चल रहा है। महिला का एक रिश्तेदार गोरखपुर पुलिस के सोशल मीडिया में लगातार तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक गांव की शादीशुदा महिला पांच अगस्त को पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। कुछ महीने उसके साथ रहने के बाद महिला लौट आई और अब पति के साथ रहना चाहती है।
महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उसे कुछ खिलाकर उसके दिमाग को भ्रमित कर दिया और साथ लेकर चला गया। वह उसे अक्सर अपने घर पर नशे में रखता था और प्रताड़ित करता था। महिला की ओर से पिपराइच पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक अब जब उसका दिमाग ठीक हुआ तो वह पति के साथ रहना चाहती है। वह प्रेमी को छोड़कर अपने पति के पास आ गई है, लेकिन प्रेमी उसे धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।