{"_id":"65911e1bac6e127cbd03e615","slug":"woman-stripped-and-beaten-in-sahjanwan-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: महिला को निर्वरस्त्र कर पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा, पति-देवर ने दहेज के लिए की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: महिला को निर्वरस्त्र कर पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा, पति-देवर ने दहेज के लिए की दरिंदगी
Sun, 31 Dec 2023 01:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:24 PM IST
सार
आरोप है कि हरपुर बुदहट थाने पर पीड़िता ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के सहजनवां इलाके के एक गांव में विवाहिता को पति व देवर ने गांव में निर्वस्त्र कर पीटा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विवाहिता ने तहरीर में लिखा है कि उसकी दूसरी शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद पति व देवर उसे और बच्चे को मारते-पीटते थे। आरोप है कि पति व देवर ने गला दबाकर मारने की कई बार कोशिश की। दोनों ने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि हरपुर बुदहट थाने पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर सहजनवां पुलिस ने पति व उसके भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन