{"_id":"5ff7ef8b38eae650d25e7fc8","slug":"woman-so-suspended-in-case-of-theft-wood-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में लकड़ी गायब होने के मामले में महिला एसओ निलंबित, जानिए किसकी हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में लकड़ी गायब होने के मामले में महिला एसओ निलंबित, जानिए किसकी हुई तैनाती
Fri, 08 Jan 2021 11:07 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक फर्नीचर कारोबारी द्वारा खरीदकर रखी गई लकड़ी गायब होने के मामले में हुई शिकायत में हनुमानगंज पुलिस की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए एसपी ने एसओ विभा पांडेय को बुधवार को निलंबित कर दिया था। गुरुवार को ज्ञानेन्द्र राय ने हनुमानगंज एसओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव निवासी फर्नीचर विक्रेता चंदन शर्मा ने कुछ दिन पूर्व कीमती लकड़ियां खरीदकर एक जगह रखवाया था। वहां से लकड़ी गायब होने की जानकारी मिलने पर चंदन खोजते हुए पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक आरा मशीन पर पहुंचा। चंदन ने एसपी विनोद कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि हनुमानगंज पुलिस की जानकारी में ही उसकी खरीदी गई लकड़ी को आरा मशीन पर पहुंचाया गया है।
इस संबंध में एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच सीओ सदर से कराई गई थी। इस मामले में हनुमानगंज पुलिस की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई। इसके चलते वहां की एसओ विभा पांडेय को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इनकी जगह पर ज्ञानेन्द्र राय को हनुमानगंज का नया एसओ बनाया गया है।

Trending Videos
मुख्यमंत्री के हाथों हो चुकी हैं सम्मानित
जिले की पहली महिला थानेदार बनीं विभा पांडेय को बीते मार्च में जिले में आए मुख्यमंत्री ने साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया था। इसके अलावा पुलिस विभाग की तरफ से 26 जनवरी परेड में सम्मानित हो चुकी हैं। पिछले साल आठ सितंबर को इन्हें हनुमानगंज का एसओ बनाया गया था।
यहां चार एसओ हो चुके हैं निलंबित
बिहार बार्डर पर स्थित हनुमानगंज की थानेदारी आसान नहीं है। गंडक नदी का किनारा व बिहार बार्डर से सटे इस इलाके में लंबे समय तक जंगल डकैतों का खौफ रहा है। अवैध बालू खनन, कच्ची शराब व लकड़ी तस्करी के लिए भी यह थाना क्षेत्र बदनाम है। विभा पांडेय से पहले यहां थानेदार रहे गोपाल पांडेय, विनय कुमार और जेपी पाठक भी निलंबित हो चुके हैं।