फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman murdered by strangulation in dust of jungle

गोरखपुर: जंगल धूसड़ में गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, टीनशेड में मिली थी लाश

Wed, 09 Nov 2022 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Nov 2022 11:36 AM IST
सार

पिपराइच के छावनी निवासी जिस युवक से उसकी दोस्ती थी, वह ऑटो चालक है। उधर, मकान मालिक ने बताया कि उसके बेटे से दिलीप की दोस्ती है, इस वजह से उसने दिलीप के कहने पर किराये पर कमरा दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन
woman murdered by strangulation in dust of jungle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ में टीनशेड में मिली 35 वर्षीय महिला की लाश की पहचान कर ली गई। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई। वह गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी सिकंदर खां की बेटी शफीना थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जंगल औराही के दिलीप ने शफीना को कुछ दिन पहले जंगल धूसड़ में टीनशेड के कमरे को किराये पर दिलाया था। सोमवार को तेज बदबू आने के बाद पुलिस को मौत की जानकारी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छानबीन शुरू की तो उसकी पहचान हो गई।
विज्ञापन


जांच में समाने आया है कि दुर्गाबाड़ी के पास 2020 में शफीना की शादी हुई थी। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह पति से अलग रहने लगी थी। इन दिनों उसकी एक युवक से गहरी दोस्ती हो गई थी और किराये के कमरे में उसी के साथ रहने भी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिपराइच के छावनी निवासी जिस युवक से उसकी दोस्ती थी, वह ऑटो चालक है। उधर, मकान मालिक ने बताया कि उसके बेटे से दिलीप की दोस्ती है, इस वजह से उसने दिलीप के कहने पर किराये पर कमरा दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed