फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman Molested in Gorakhpur villagers caught her for raising noise

Gorakhpur News: गोरखपुर में महिला से दुष्कर्म, शोर मचाने पर गांव वालों ने पकड़ा

Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोला (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गोला (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

पति शुक्रवार की रात में अपने बहन के घर गया था। रात में बांसगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हरिराम यादव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर पर आया और पत्नी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर वह भाग चला, लेकिन गांववालों ने उसे दौड़ाकर बाइक सहित पकड़ लिया।

विज्ञापन
Woman Molested in Gorakhpur villagers caught her for raising noise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर जिले में गोला इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पति शुक्रवार की रात में अपने बहन के घर गया था। रात में बांसगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हरिराम यादव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर पर आया और पत्नी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर वह भाग चला, लेकिन गांववालों ने उसे दौड़ाकर बाइक सहित पकड़ लिया। उसके साथ आए लोग भागने में सफल हो गए। रात में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर ग्रामीणों ने आरोपी को बाइक सहित सौंप दिया।
विज्ञापन


पति का आरोप है कि युवक हमारी पत्नी की कुछ अश्लील तस्वीरें बनाया है, जो उसके पास है। उसी को वायरल करने की धमकी देकर पत्नी को ब्लैकमेल करता था। एसपी साउथ जितेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed