फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman Molested by knife point in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में चाकू की नोंक पर महिला से हुआ था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Apr 2023 10:44 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले छेड़खानी की बात कही गई थी, लेकिन कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया गया। इस आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Woman Molested by knife point in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में महिला से छेड़खानी नहीं, बल्कि दुष्कर्म हुआ था। पुलिस पीड़िता के बयान का हवाला देकर छेड़खानी और पर्स लूट की घटना बता रही थी, लेकिन न्यायालय में कलम बंद बयान में महिला ने सच्चाई बता दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटे गए बैग, आधार कार्ड और घटना में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान रामगढ़ताल के बड़गो धोबी टोला निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। वह कपड़ा धोने का काम करता है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके की रहने वाली 28 वर्षीय महिला रामगढ़ताल इलाके में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में खाना बनाने का काम करती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रविवार की शाम छह बजे के करीब महिला अस्पताल से काम कर पैदल अपने घर लौट रही थी। डोमवा ढाला के पास पीछे से आए एक युवक उन्हें जबरन ढकेलकर खेत में ले गया। बदमाश ने महिला को चाकू लगा दिया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पर्स भी लूटकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छेड़खानी और पर्स लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया पर्स, आधार कार्ड और चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी पर दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

अफसरों से भी बोला गया झूठ, बताई छेड़खानी

महिला ने पहले दिन ही दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में तेजी दिखाने की जगह मामले को रफा-दफा करने में जुट गई। यहां तक की पुलिस अफसरों को भी झूठी जानकारी दी गई। महिला का छेड़खानी और पर्स लूट के बयान का वीडियो बनाकर अफसरों को भेज दिया गया। फिर पुलिस ने इसी आधार पर केस भी छेड़खानी और लूट की धारा में ही दर्ज किया। बाद में कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान के लिए जब महिला गई तो उसने दुष्कर्म किए जाने का कलमबंद बयान दे दिया।



बयान में महिला ने पूरी घटना सच बता दी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार भी लगाई। इसके बाद पुलिस अफसरों को जानकारी हुई और आननफानन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले में दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले छेड़खानी की बात कही गई थी, लेकिन कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया गया। इस आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है। आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण में साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल करेगी, ताकि आरोपी को कड़ी सजा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed