{"_id":"606f10862b7ed4677c434db6","slug":"woman-molested-by-brother-in-law-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी का झांसा देकर भाभी से दुष्कर्म करता रहा देवर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शादी का झांसा देकर भाभी से दुष्कर्म करता रहा देवर, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 08 Apr 2021 07:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:47 PM IST
सार
- महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की छह वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि पति की मौत के बाद सास, ससुर व ममिया ससुर ने देवर से शादी कराने का वादा किया था।
विज्ञापन
छह वर्ष तक देवर उसका यौन शोषण करता रहा। जब शादी के लिए जिद करने लगी तो ससुर, सास और ममिया ससुर ने मार पीटकर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। महिला ने बुधवार रात गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म अन्य आरोपितों पर मारपीट, धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गुलरिहा इलाके के एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।