{"_id":"5f6a38f88ebc3edfa1011e39","slug":"woman-gorakhpur-news-gkp366561868","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं संभालेंगी गो आश्रय स्थल, मिलेगा पारिश्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं संभालेंगी गो आश्रय स्थल, मिलेगा पारिश्रमिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन की मंशा के अनुसार जिले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के क्रम में अब उन्हें गो आश्रय स्थलों का जिम्मा भी सौंपा जाएगा।
वर्तमान में जिले में कुल 123 गो आश्रय स्थल हैं। यहां पशुओं की देख रेख के लिए समूह से जुड़ी इच्छुक महिला को जिम्मा सौंपा जाएगा। इन महिलाओं की जिम्मेदारी होगी कि वे समय-समय पर पशुओं को चारा व पानी देती रहें। इन महिलाओं को गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिससे वर्मी कंपोस्ट किसानों को बेचकर ये महिलाएं आमदनी बढ़ाएं। इसके साथ ही इन्हें बॉयो गैस बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हर माह मिलेगा छह हजार रुपये
समूह से जुड़ी इच्छुक महिला जिसे इस कार्य का जिम्मा सौंपा जाएगा उस महिला को मनरेगा से भुगतान होगा। यह राशि छह हजार रुपये प्रति माह होगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार राम दुलारे ने बताया कि महिलाओं को गो आश्रय स्थलों का जिम्मा सौंपा जाना है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही इस कार्य को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।