{"_id":"6a606899607adcccfe036bae","slug":"woman-dies-of-snakebite-in-gorakhpur-s-chauri-chaura-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नतिनी के शोर से खुला राज: जमीन पर सो रही 48 वर्षीय महिला को सांप ने डसा, घर से पकड़ा गय सांप-VIDEO वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतिनी के शोर से खुला राज: जमीन पर सो रही 48 वर्षीय महिला को सांप ने डसा, घर से पकड़ा गय सांप-VIDEO वायरल
Wed, 22 Jul 2026 12:29 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:29 PM IST
सार
मिली जानकारी के अनुसार अमडीहा निवासी रजवती देवी रात में घर में जमीन पर सो रही थीं। बगल में उनकी नतिनी भी सो रही थी। देर रात सांप ने रजवती देवी को डस लिया। नतिनी की नींद खुली और उसने सांप देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन जागे और आनन-फानन में रजवती देवी को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झंगहा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में बीती देर रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। रजवती देवी पत्नी परदेशी भारती, 48 वर्ष, अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार अमडीहा निवासी रजवती देवी रात में घर में जमीन पर सो रही थीं। बगल में उनकी नतिनी भी सो रही थी। देर रात सांप ने रजवती देवी को डस लिया। नतिनी की नींद खुली और उसने सांप देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन जागे और आनन-फानन में रजवती देवी को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।इसी बीच स्नेकरस को बुलाकर घर से सांप को पकड़ा गया। सांप को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन