फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies in Gorakhpur dowry death case on five including PAC jawan husband

Gorakhpur News: दो दिन पहले विवाहिता ने की थी आत्महत्या, अब पीएसी जवान पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

Thu, 29 Dec 2022 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Dec 2022 10:41 AM IST
सार

 दोपहर में भोजन के बाद रीतू अपने कमरे में चली गई। देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा खोलवाने की कोशिश की गई तो कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखा तो रितू का शव छत के कुंडे से लटक रहा था।

विज्ञापन
Woman dies in Gorakhpur dowry death case on five including PAC jawan husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव में मंगलवार देर शाम को विवाहिता रीतू यादव (23) की फंदे से लटकती लाश मिली। बुधवार को पुलिस ने पीएसी जवान पति विपिन कुमार यादव, ससुर रामभगत, सास कैलाशी, बहन शशिकला व बहनोई अखिलेश यादव को दहेज हत्या, उत्पीड़न, आपराधिक साजिश की धाराओं का आरोपी बनाया है। वर्तमान में पति की सीतापुर में तैनाती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छपिया गांव निवासी विपिन कुमार यादव की शादी संतकबीरनगर जनपद के मुखलिसपुर निवासी रीतू से फरवरी 2021 में हुई थी। विपिन पीएससी में जवान है। ससुरालियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर में भोजन के बाद रीतू अपने कमरे में चली गई। देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा खोलवाने की कोशिश की गई तो कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखा तो रितू का शव छत के कुंडे से लटक रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। इधर, घटना की सूचना पर मुखलिसपुर से पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल के लोग रीतू का उत्पीड़न करते थे। कई बार उसने शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी खजनी संजय मिश्रा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed