{"_id":"61ab6319f3f6ad40e6477d12","slug":"woman-dies-due-to-burning-alive-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलने से महिला की मौत
Sat, 04 Dec 2021 06:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:16 PM IST
सार
देर रात बोदरवार के शुक्ल टोला में घटना हुई, इसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई। इस घटना में एक बछिया (गाय का बच्चा) भी जलकर मर गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के बोदरवार कस्बे के शुक्ल टोले पर शुक्रवार देर रात झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। झोपड़ी में बंधी एक बछिया की भी जलने से मौत हो गई। आश्चर्यजनक यह है कि झोपड़ी में आग लगने की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को सुबह हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदरवार के शुक्ल टोला निवासी स्व. रामरतन यादव की 65 वर्षीय पत्नी बसंती लकवाग्रस्त थी। घर के पिछले हिस्से में एक झोपड़ी में बसंती भी रहती थीं। झोपड़ी में एक मवेशी भी बांधा जाता था।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात झोपड़ी में मवेशी को मच्छर से बचाने के लिए आग जलाई गई थी। रात में किसी वक्त झोपड़ी में आग लग गई। सुबह परिजन जागे तो झोपड़ी जला देखकर अवाक रह गए और मौके पर ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आग में जलने से बसंती व मवेशी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।