{"_id":"64379f3f7eaaae4795066867","slug":"woman-dies-after-taken-abortion-medicine-during-gender-test-in-gorakhpur-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप खेल रहे मरीजों की जान से: लिंग परीक्षण में लड़की मिली तो दी गर्भपात की दवा, रक्तस्राव से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप खेल रहे मरीजों की जान से: लिंग परीक्षण में लड़की मिली तो दी गर्भपात की दवा, रक्तस्राव से महिला की मौत
Thu, 13 Apr 2023 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:50 AM IST
सार
बीआरडी के डॉक्टरों के मुताबिक, महिला जब इलाज के लिए आई थी तो उसकी स्थिति बेहद खराब थी। खून अधिक बह गया था। दवाओं के अधिक इस्तेमाल की वजह से उसके शरीर में काफी संक्रमण हो गया थ। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक झोलाछाप ने महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण किया। लड़की होने की जानकारी पर गर्भपात की दवा खिलाई। रक्तस्राव ज्यादा होने पर खुद की क्लीनिक में भर्ती कर पांच दिनों तक इलाज किया। स्थिति बिगड़ने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पर मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी टोला फैलहवा घाट निवासी गौरीशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि क्षेत्र के भटहट रोड के मलंग स्थान पर एक क्लीनिक है। संचालक खुद को डॉक्टर बताता है। क्लीनिक पर बेटे गुड्डू की पत्नी सुनीता को इलाज के लिए लेकर गए थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सपा ने मेयर के लिए काजल निषाद पर खेला दांव, दिग्गजों के बीच बाजी मार ले गईं अभिनेत्री
विज्ञापन
इस दौरान झोलाछाप ने बताया कि बहू पांच माह की गर्भवती है। इस दौरान आरोपी ने लिंग परीक्षण कर गर्भ में लड़की के होने की जानकारी दी और गर्भपात की दवा दे दी। दवा खाने के कुछ देर बहू को रक्तस्राव होने लगा। इस पर झोलाछाप ने बहू को क्लीनिक में भर्ती कर लिया।
पांच दिन तक इलाज के दौरान हालत और गंभीर होती गई। इसपर झोलाछाप ने बहू को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कही। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार को बहू की मौत हो गई।
अधिक खून बहने से महिला से हुई मौत
बीआरडी के डॉक्टरों के मुताबिक, महिला जब इलाज के लिए आई थी तो उसकी स्थिति बेहद खराब थी। खून अधिक बह गया था। दवाओं के अधिक इस्तेमाल की वजह से उसके शरीर में काफी संक्रमण हो गया थ। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीएमओ को पत्र भेजकर क्लीनिक की रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी भी मांगी जाएगी।
एसीएमओ डाॅ. एके सिंह ने कहा कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी। क्लीनिक के पंजीकरण के साथ संचालक की डिग्री की भी जांच की जाएगी। अगर डिग्री अवैध मिलती है या फिर रजिस्ट्रेशन नहीं मिलता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।