{"_id":"5f040c45b75cf0099d190152","slug":"woman-died-after-being-struck-by-electric-wire-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: खेत मे टूटकर गिरा था बिजली का तार, चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: खेत मे टूटकर गिरा था बिजली का तार, चपेट में आने से महिला की मौत
Tue, 07 Jul 2020 11:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के महुअवा गांव में गन्ने के खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महुअवा गांव के दहाउर टोला निवासी बिस्मिल्लाह की पत्नी सकीना (60) सुबह खेत की तरफ गई थी। इस दौरान खेत मे बिजली का तार टूट कर गिरा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन
महिला खेत में उतरी तो उसका पैर तार पर पड़ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की की भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी रणवीर सिंह, दीनानाथ और चंद्रमा आदि पहुंचे और शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मौके पर बिजली निगम के एसडीओ कप्तानगंज भोलानाथ और जेई राजाराम सागर पहुंचे और मृतक आश्रित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचने पर लोगों ने दोनों अधिकारियों से गांव मे बिजली पोल और तार के जर्जर होने की शिकायत की।