फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman did unnatural rape by kidnapping a teenager up police arrested the accused from gwalior

हैवान बनी माधुरी: किशोरी को अगवा कर किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, फिर कई दोस्तों के पास भी भेजा

Thu, 30 Jun 2022 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिपराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिपराइच Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jun 2022 10:04 PM IST
सार

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र के शिवनगर घोषीपुरवा निवासी माधुरी रजावत के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर पीड़िता की दोस्ती माधुरी से हुई थी।  

विज्ञापन
woman did unnatural rape by kidnapping a teenager up police arrested the accused from gwalior
आरोपी महिला माधुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपराइच इलाके से अपहृत किशोरी को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खोज निकाला। पुलिस आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पिपराइच आ गई है। पूछताछ में पता चला कि महिला ने अगवा कर किशोरी से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार की गई महिला की पहचान ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र के शिवनगर घोषीपुरवा निवासी माधुरी रजावत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कुशीनगर की मूल निवासी किशोरी अपने ननिहाल में पिपराइच इलाके में रहती है। सोशल मीडिया की मदद से उसकी दोस्ती माधुरी रजावत से हो गई। माधुरी ने जल्द अमीन बनने का लालच देकर किशोरी को 18 जून को उसके गांव से लेकर ग्वालियर चली गई। वहां पर अपने घर ले जाकर उसने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। फिर कई और दोस्तों के पास भी भेजा। 
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी को छोड़ने के लिए माधुरी ने पीड़िता से 10 हजार रुपये की मांग की। किशोरी ने किसी तरह से अपने घर संपर्क किया। किशोरी के घरवालों ने पिपराइच थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। नंबर के आधार पर सर्विलांस की मदद से पुलिस ग्वालियर पहुंच गई और वहां पर किशोरी को बरामद कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी महिला को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस आई थी। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed