फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman complaint to ADG for Aashiq pressuring marry forcibly with daughter in gorakhpur

मां की फरियाद: साहब, जबरन बेटी से शादी करने का दबाव बनाता है सिरफिरा आशिक, जान से मारने की देता है धमकी

Wed, 01 Sep 2021 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Sep 2021 03:07 PM IST
सार

एडीजी के सामने महिला ने सुनाई आपबीती, पुलिस ने दर्ज किया केस। महिला बोली-मनचला कहता है कि शादी नहीं करेगी तो कर दूंगा हत्या। पुलिस की लापरवाही लगातार आ रही सामने लेकिन कार्रवाई पर चुप्पी।

विज्ञापन
woman complaint to ADG for Aashiq pressuring marry forcibly with daughter in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने में पहुंचे एडीजी जोन अखिल कुमार के सामने एक महिला आई और पुलिस की कार्यशैली बताई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को एक मनचला परेशान कर रहा है। एकतरफा प्यार में शादी करने का दबाव बना रहा है। कहता है कि अगर शादी नहीं करोगी तो हत्या कर दूंगा। इसकी फरियाद करने पर पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। एडीजी ने महिला की बात को गंभीरता से सुना और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक ओर पुलिस अफसर जनता की फरियाद सुनने और कार्रवाई की नसीहत दे रहे है तो दूसरी ओर पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। एक के बाद एक मामले पुलिस की लापरवाही सामने आ रहे हैं। तिवारीपुर इलाके की किशोरी से देह व्यापार कराए जाने के मामले में पुलिस ने ऐसी ही लापरवाही की थी। सीएम के कैंप कार्यालय के आदेश को भी दरकिनार कर दिया था। बाद में मामला मीडिया में आने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर केस दर्ज किया था। हालांकि, इस मामले के आरोपित इंस्पेक्टर पर अभी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दूसरा मामला सोमवार को सामने आया। पुलिस ने गुलरिहा की छात्रा से छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया। मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर छेड़खानी की धारा बढ़ाई गई है। अब चौरीचौरा में एडीजी के सामने पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव का एक मनचला एकतरफा प्यार में उनकी बेटी को परेशान करता है। इसकी शिकायत पर पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। हालांकि पुलिस ने इसी मामले में युवक को पहले जेल भेजा था, लेकिन वह नहीं सुधरा। एडीजी ने मामले में केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। एडीजी के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। चौरीचौरा इंस्पेक्टर दिलीप ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed